संभावित प्राकृतिक आपदाओं एवं बड़े हादसों के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर गुरुवार को मल्टी डिजास्टर कैजुअल्टी मैनेजमेंट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था का सफल प्रदर्शन किया गया।