रायपुर: छत्तीसगढ़ में शीघ्र ही शुरू होगा सीएम हेल्पलाइन नंबर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी
Raipur, Raipur | Apr 21, 2026 मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही सीएम हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की जा रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश के लोग 24 घंटे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक निर्धारित समय सीमा तय की जाएगी। यदि तय समय पर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।