बटियागढ़: प्रशासन के निर्देश पर रनेह गांव के 500 से अधिक गोवंश मगरोंन के जरारुधाम गौ अभ्यारण्य भेजे गए
प्रशासन के निर्देश पर रनेह गांव के 500 से अधिक आवारा मवेशी और गौवंश ग्रामीणों की मदद से आज बटियागढ़ ब्लाक के मगरोंन के जरारुधाम गौ अभ्यारण्य भेजे गए.यह आवारा मवेशी और गोवंश ग्रामीणों की परेशानियों का सबब बने हुए थे जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई थी जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कार्यवाही कराई