बटियागढ़: बटियागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने गंगोत्री जलधारा वाटर प्लांट का निरीक्षण किया,कई खामियां मिली
दमोह कलेक्टर के निर्देश पर आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बटियागढ़ पँहुची यंहा गढोला रोड पर गंगोत्री जलधारा वाटर प्लांट का निरीक्षण किया,खाद्य अधिकारी माधवी बुधौलिया और राकेश अहिरवार को यंहा निरीक्षण के दौरान वाटर प्लांट में बिना ISI लायसेंस के पानी पाउच की पैकिंग,भंडारण और विक्रय मिली,मौके पर करीब 6200 पानी पाउच को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।