बटियागढ़: रजपुरा घाटी मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक चालक हुआ घायल, सिविल अस्पताल हटा में इलाज जारी
रजपुरा-कलकुआ मार्ग पर घाटी मोड़ के पास एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया ,हादसे में घायल बब्बू बंजारा पिता खीमा बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी कलकुआ को परिजन 108 सेवा की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे,जंहा उसका उपचार किया गया,बताया जा रहा सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया