गोंडा नगर पालिका परिषद क्षेत्र सिंचाई विभाग के सामने एक गाय खुले नाले में गिर गई,स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना नगर में खुले पड़े नालों से उत्पन्न खतरे को उजागर करती है।गाय काफी देर तक नाले में फंसी तड़पती रही। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।इस घटना के साथ ही नगर पालिका की तमाम तरह की दुश्वरियों से लोगों को रोज दो चार होना पड़ता है। यही वजह है की गोंडा की इस स्थानीय निकाय को लोग नगर पालिका कम, नरक पालिका कहने लगे हैँ।
Gonda, Gonda | Aug 25, 2026