मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की टक्कर से महिला की हुई मौत
Moth, Jhansi | Jun 23, 2026 पूंछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही 55 वर्षीय गुड्डी देवी को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका एरच कस्बे के मलाई टोला की निवासी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।