रतनी फरीदपुर: पुनहदा-भगवानखंधा सड़क निर्माण से घटेगी दूरी, गांवों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, कार्य शुरू
मखदुमपुर प्रखंड में पुनहदा और भगवानखंधा के बीच करीब 1.5 किमी सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ। इस सड़क से दर्जनों गांव पंचायत मुख्यालय से जुड़ेंगे और शकूराबाद-टेहटा मार्ग से सीधा संपर्क बनेगा। दूरी लगभग 20 किमी घटकर 8 किमी रह जाएगी, जिससे आवागमन, पुलिस गश्ती और ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी।