भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों पर महामंथन
भिवानी, 04 जुलाई : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार शनिवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई। महीने के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली इस नियमित सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर मंडल पालक व हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेन्द्र बडगुजर और मंडल प्रभारी राहुल शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में संगठन की मजबूती, डिजिटल अभियान और आगामी 8 जुलाई को प्रदेश अध्यक्षा डा. अर्चना गुप्ता के भिवानी आगमन को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई।
आगामी 8 जुलाई को भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता भिवानी के दौरे पर आ रही हैं। इस आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक में विशेष रणनीति तैयार की गई। ग्रामीण मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी शक्ति केंद्रों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता को इस कार्यक्रम में लेकर पहुंचें।
बैठक के एजेंडे को स्पष्ट करते हुए मुख्य वक्ता व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर फॉर्म के विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के तहत ग्रामीण मंडल के अंतर्गत आने वाले कार्यकर्ताओं के प्रमाण पत्र जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के कार्य की समीक्षा की गई। नेताओं ने कहा कि तकनीकी रूप से सुदृढ़ होकर ही भाजपा का कार्यकर्ता आज के दौर में विपक्ष को करारा जवाब दे सकता है।
जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को बूथ स्तर तक डिजिटल और सांगठनिक रूप से मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता को डिजिटल लर्निंग से जुडऩा होगा। 8 जुलाई को प्रदेश अध्यक्षा का भिवानी में स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए ग्रामीण मंडल पूरी तरह तैयार है। वही ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने कहा कि ग्रामीण मंडल का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ फील्ड में सक्रिय है। आज की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी 8 जुलाई के कार्यक्रमों को लेकर सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। हम जिले में रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज कराकर संगठन की ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल महामंत्री ईश्वर यादव, उपाध्यक्ष प्रमिला ग्रेवाल, ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बामला, ग्रामीण मंउल युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन वशिष्ठ नौरंगाबाद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मंडल संयोजक राजकुमार फौजी, सह संयोजक बनारसी, मंडल सचिव मनीष सैन, ग्रामीण मंडल आईटी प्रमुख शिवकांत, मंडल उपाध्यक्ष दिलबाग, मुकेश शर्मा अजीतपुर, सौरभ कौशिक, धर्मवीर ढाणा लाडऩपुर सहित भारी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।