बागपत: कांवड़ यात्रा को लेकर मवीकलां कट पर डायवर्जन, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री पर प्रतिबंध
बागपत में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार शुक्रवार की मध्य रात्रि विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र के मवीकलां कट पर यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन कराया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।