कटनी नगर: जिले में HPV टीकाकरण ने पकड़ी रफ़्तार, कटनी नगर में 98% लक्ष्य पूरा, 11 हजार किशोरियों को लगा टीका
जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान तहत अब तक 11 हजार 706 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। जो कुल निर्धारित लक्ष्य 12 हजार 613 का 92.8 प्रतिशत है। इस संबंध में कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि अभियान की लगातार समीक्षा की जा रही है। शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा होगा।