गभाना: गभाना टोल प्लाजा पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान किए
गभाना टोल प्लाजा पर पुलिस ने शनिवार को सुबह आठ बजे से व शाम को पांच बजे से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की तथा वाहन चालकों के दस्तावेजों की पड़ताल की।