शाहगंज: शाहगंज पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जौनपुर की थाना शाहगंज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस ने बड़ागांव नहर पुलिया के पास से अफसर हुसैनी और विष्णु प्रताप को गिरफ्तार किया।