विजयराघवगढ़: विजयराघवगढ में घर पर सो रही महिला को सांप के काटने से हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
विजयराघवगढ के वार्ड क्रमांक 04 में घर पर सो रही महिला को सांप के काटने से मौत हो गई पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सपना पति अनिल चौधरी उम्र 24 साल.घर पर सो रही थी तभी अचानक जहरीले सांप ने काट दिया तबीयत बिगडने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच पड़ताल कर रही है।