खलीलाबाद: डीघा बायपास पर तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला पीआरडी जवान को मारी ठोकर, घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज़ जारी
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा बायपास पर तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने खलीलाबाद महिला थाने पर ड्यूटी करने जा रही महिला पीआरडी जवान सीमा को रविवार की सुबह 11:00 बजे मारी ठोकर मार दी। महिला पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं मौके पर पहुंची महिला पीआरडी जवानों ने घायल को खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लाया जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।