फाइलेरिया उन्मूलन को गति देने के उद्देश्य से जिले में 20 जून से रात्रि रक्त पट्ट संग्रह (नाइट ब्लड सर्वे) अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले भर में लगभग 13,500 लोगों के रक्त नमूने एकत्र किए जाएंगे। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य समुदाय में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन करना तथा उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी करना है।