सासनी: शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने शिकायत पर किया गिरफ्तार, शांतिभंग में किया चालान
Sasni, Hathras | Apr 20, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सुसायत खुर्द में शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव सुसायत खुर्द में पत्नी के साथ शराब पीकर मारपीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग मे चालान करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी मे पेश किया है।