पुलिस प्रेस नोट 04.07.2026
स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 10,00,098/- रु की ठगी, खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार, साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई
फरीदाबाद- स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 10,00,098/- रु की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुये द्वितीय लेयर (Second Layer) के खाताधारक सहित 3 आरोपितों को 1 जुलाई को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सिदांत(23) वासी रोहिणी दिल्ली, कपिल(24) वासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व मनप्रीत(27) वासी गांव महिपालपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। सिदांत व कपिल को देहरादून व मनप्रीत को फरीदाबाद सेक्टर 17 से काबू किया था।
जांच में सामने आया कि घटनाक्रम में ठगी के 10,00,098/- रु प्रथम लेयर के दो खातों में ट्रांसफर किये गये थे। इसके बाद द्वितीय लेयर (Second Layer) में आरोपी सिदांत के खाता में ठगी की राशि में से 1,04,000 रुपये आये थे। सिदांत द्वितीय लेयर (Second Layer) का खाताधारक है, जिसने अपना खाता कपिल व कपिल ने यह खाता आगे मनप्रीत को दे दिया था। आरोपित ग्रेजुएट है।
आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश किया गया, जहां पर उन्होंने डेढ़ लाख रुपये जमा कराये, जिस पर उनकी जमानत मंजूर हुई है। मामले में अब तक 5.50 लाख बरामद कर किये गये है।
बता दें कि सेक्टर 85 वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया, जिसमें स्टॉक मार्केट में निवेश के बारे बताया गया था। फिर उसे NAKA SOLUTIONS वेबसाइट का लिंक दिया गया, जहां स्टॉक मार्केट में निवेश के लिये उसका अकाउंट खोला गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिये स्टॉक मार्केट में कुल 10,00,098/- रु निवेश किये। परंतु उसे कोई पैसा वापस नही मिला। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता