गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिविल लाइन थाने के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, महिला व बच्चा घायल
गया शहर के सिविल लाइन थाना के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का एक टायर ब्लास्ट हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे के समय वाहन में सवार एक महिला और एक बच्चा को हल्की चोटें आई हैं।