#राज्य स्थापना #दिवस पर #भराड़ीसैंण पहुंचे #मुख्यमंत्री धामी
#उत्तराखंड राज्य #स्थापना_दिवस की 26वीं #वर्षगांठ के अवसर पर #मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी #भराड़ीसैंण (गैरसैंण) #पहुंचे। यहां आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड की सलामी ली और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के दौरे के बीच एक बार फिर क्षेत्रवासियों को गैरसैंण को जिला घोषित किए जाने की उम्मीद जगी है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।
: समारोह में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, विभिन्न सरकारी विभागों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से विभागीय योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
Kichha, Udham Singh Nagar | Nov 9, 2026