टिब्बी: मिर्जावाली मेर में ग्रामीणों को लोक अदालत के प्रति जागरूक किया गया
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेट एक्शन प्लान के तहत आज मिर्जावाली मेर के ई-मित्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तनवीर चौधरी, सचिव गजेंद्र सिंह तेनगुरिया और टिब्बी तालुका अध्यक्ष तुषार बिश्नोई के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र अनिल मीना ने विधिक जागरूकता शिविर लगाया।