जयसिंहनगर: नगर के वार्ड क्रमांक 14 से महिला लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 14 से महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि दुर्गावती रैदास पत्नी गोकुल चमर्कार उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 जयसिंहनगर घर से बिन बताये कहीं चले गई है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए महिला को गुम इंसान घोषित किया है।