पिल्लूखेड़ा: गांगोली गांव से एक पशु बड़े से 11 बकरियां हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
गांगोली गांव से एक पशु बाड़े से एक पशुपालक की 11 बकरियां चोरी हो गई। जिसके बाद पुलिस में अज्ञात शख्स के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पशुपालक ताराचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात ने रात के समय में उसके पशु बाड़े में घुसकर उसकी बकरियां चुराई। जिस कारण उसे हजारों का नुकसान हुआ है।