फतेहपुर: थरियांव हाइवे से सरिया चोरी के मामले में थाना प्रभारी सहित हल्का इंचार्ज सिपाही निलंबित, पांच को DSP ने किया गिरफ्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव में सरिया चोरी के मामले में एसपी ने बड़ी कार्यवाई की है। एसपी ने थरियांव थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह, हल्का इंचार्ज बृजेश यादव, सिपाही आशीष यादव को निलंबित कर दिया है। DSP थरियांव ने जमीन मालिक सहित पांच लोगो को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। IG के छापेमारी के बाद जनपद के आलाधिकारी की नींद टूटी है।