फतेहपुर: आईजी प्रयागराज ने हाइवे में टेक्सारी मोड़ के पास अवैध काटा से चोरी हो रही सरिया को पकड़ा, एक को पकड़ पूंछताछ जारी, थरियांव
फ़तेहपुर जिले के थरियांव हाइवे में देर रात आईजी प्रयागराज प्रेम कुमार गौतम ने अवैध कांटा में छापेमारी करते हुए चोरी छिपे उतारी जा रही ट्रकों से सरिया को पकड़ते हुए बड़ी कार्यवाही की। आईजी को सिविल ड्रेस में छापेमारी की सूचना के बाद से हड़कंप मच गया। आईजी के छापेमारी की सूचना पर एसपी सहित आधा दर्जन थानों के फोर्स मौके पर पहुंच चार ट्रकों को मौके से पकड़ा है ।