गुरुग्राम: गुरुग्राम मेयर चुनाव: फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नोटिस, हाईकोर्ट ने DC-मेयर समेत 4 को तलब किया
गुरुग्राम में मेयर चुनाव के लिए कथित तौर पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के मामले को लेकर कोर्ट में दो अलग अलग याचिकाएं लगाई गई हैं। महाराजा दक्ष प्रजापति महासभा की याचिका पर सिविल कोर्ट के जज ने डीसी अजय कुमार, एडीसी हितेश कुमार मीणा, मेयर राजरानी मल्होत्रा और कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रही सीमा पाहुजा को नोटिस जारी किया है।