बिंदकी: शहबाजपुर गांव में घर के बाहर बंधे दो बकरों की चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के शहबाजपुर गमें रात को अज्ञात चोर दिनेश पुत्र रामकुमार गोस्वामी के घर के बाहर बंधे दो बकरा चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह 6 बजे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में बताया गया कि गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चार पहिया वाहन कैद हुआ है।