बरेली: थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बरखन निवासी पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, दोनों घायल
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बरखन निवासी मोहम्मद इमरान और उसके पिता को घायल अवस्था में पुलिस जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंची। उपचार के दौरान मोहम्मद इमरान ने बताया कि उसकी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य कराया बंद। नाराज दबंगों ने की मारपीट।