मीनापुर: मानिकपुर गांव: जेसीबी चालक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, ग्रामीणों में आक्रोश
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जेसीबी चालक राहुल कुमार की पीट-पीटकर हत्या मामले में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे में प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतक के पिता विनोद सहनी के आवेदन पर पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात समेत कुल सात लोगों को आरोपित बनाया है।