बलरामपुर: नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा तुलसी पार्क में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे योगी मिथलेश नाथ
16 मार्च रविवार शाम 7:00 बजे तुलसी पार्क में नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देशन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथलेश नाथ मुख्य अतिथि रहे।कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम सहित बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर होली मिलन किया।