सदर: रामनगर निवासी 6 वर्षीय युवान ने आवर्त सारणी सुनाने में बनाया रिकॉर्ड, रचा इतिहास और 5 अवॉर्ड से हुआ सम्मानित
Sadar, Varanasi | Jun 17, 2026 वाराणसी के 6 वर्षीय युवान नागेश श्रीवास्तव ने आवर्त सारणी (Periodic Table) के सभी तत्वों को सीधे और उल्टे क्रम में सबसे तेज गति से सुनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। युवान को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम में दर्ज कराया है।