रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने मेडिकल कॉलेज के फीडर को लेकर बिजली अधिकारियों को रविवार तक कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
मेडिकल कॉलेज में कई घंटों से बिजली गायब, शिकायत पर पहुंचे नवागत डीएम,यूपी के सोनभद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मेडिकल कॉलेज में कई घंटों से बिजली गुल होने की शिकायत के बाद नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ खुद मौके पर जांच के लिए पहुंचे। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के तीनों ब्लॉकों का पैदल निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये।