मानिकपुर: चित्रकूट गैंगरेप के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीनों पर ₹50-50 हजार का इनाम
चित्रकूट। देवांगना घाटी गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार रात 10:30 बजे बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ। डीआईजी ने तीनों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित किया है।