संडीला: कछौना में धूमधाम से मनाया गया महाराजा सुहेलदेव पासी का विजय दिवस, समाज के लोगों ने किया नमन
Sandila, Hardoi | Jun 11, 2026 विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत ग्राम शिवपुरी पोस्ट बरवा सरसण्ड में चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव पासी का विजय दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पासी समाज के लोगों ने एकत्रित होकर महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके शौर्य, पराक्रम तथा राष्ट्र रक्षा में दिए गए योगदान को याद किया।