कामडारा: इंटर आर्ट्स 2026: कुरकुरा +2 उच्च विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम, 70 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
Kamdara, Gumla | May 6, 2026 राजकीयकृत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय कुरकुरा के विद्यार्थियों ने इंटर आर्ट्स परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 70 प्रथम श्रेणी में सफल हुए जबकि 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। इस तरह विद्यालय का परिणाम 100% रहा। प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।