कैथल: ACS हरियाणा द्वारा जारी सूची में कैथल भ्रष्टाचार में प्रदेश में नंबर वन, 46 अधिकारी और कर्मचारियों को किया शामिल
प्रदेश के वित्तायुक्त व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी प्रदेश के 370 भ्रष्ट पटवारी की सूची में जिला कैथल के 46 पटवारियों को शामिल किया गया है। डीसी के नाम 14 जनवरी को भेजे गए पत्र में शामिल सूची के अनुसार जिला कैथल में गुहला तहसील के तीन, पूंडरी व ढांड के आठ-आठ, राजौंद के चार व तहसील कैथल के 23 पटवारी को शामिल किया गया है।