राहे: नगड़ी थाना क्षेत्र में 5 मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
Rahe, Ranchi | Feb 19, 2024 रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में 5 मंदिरों में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विनीत राम है। फिलहाल चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।