राहे: नगड़ी में स्थिति नियंत्रित, प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
Rahe, Ranchi | Feb 17, 2024 नगड़ी बाजार स्थित मस्जिद के पास मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर शुक्रवार की रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की थी। जुलूस पर मस्जिद के पास पथराव किया गया था। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। जिसके बाद शनिवार को ग्रामीण एसपी और सदर एसडीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नगड़ी बाजार में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति की अपील की।