राहे: निवारणपुर स्थित रामनवमी मेला स्थल को बचाने को लेकर हुई बैठक, लोगों ने पार्क का काम कराया बंद
Rahe, Ranchi | Feb 14, 2024 श्री श्री महावीर मंडल निवारणपुर के नेतृत्व में रामनवमी मेला स्थल को बचाने को लेकर बैठक हुई। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि जनप्रतिनिधि और महावीर मंडल के सहयोग से विकास कार्य किया जाये और रामनवमी के मेला स्थल में पार्क नहीं बनेगा। रांची विधायक सीपी सिंह ने सरकार के नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि साजिश के तहत मेला स्थल को छोटा करने नहीं दिया जायेगा।