राहे: पॉस्को की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अभियुक्त दोषी करार
Rahe, Ranchi | Feb 16, 2024 पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के अभियुक्त मांडर निवासी अफताब अंसारी को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। घटना को लेकर पीड़िता के परिजन की ओर से अप्रैल 2022 में मांडर थाने में अपहरण मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।