कांके: रांची में रक्षा राज्य मंत्री के घर के पास जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
Kanke, Ranchi | Apr 21, 2026 पंडरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. ओटीसी मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से घायल भार्गव सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है जब भार्गव सिंह रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे.