महोबा: कुलकुआं गांव में विधवा की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा करने का प्रयास, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
Mahoba, Mahoba | May 5, 2026 विधवा महिला ने दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता गीता ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उसकी कृषि भूमि पर जबरन रास्ता निकाला जा रहा है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। खेत की तारबंदी और निर्माण सामग्री भी हटाई जा रही है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परिवार दहशत में है।