शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर
--
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ एम एन खान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को वित्तीय सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में श्री विनय मोरे एलडीओ (RBI), श्री अरविंद सिंह परिहार एलडीएम (SBI) के द्वारा विद्यार्थियों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, एटीएम एवं यूपीआई के सुरक्षित उपयोग सहित विभिन्न वित्तीय विषयों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि डिजिटल युग में वित्तीय जागरूकता के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना भी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वित्तीय सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका बैंक अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
एसबीआई के कर्मचारियों द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें विवेक अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, महाविद्यालय प्रशासन ने भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ जितेन्द्र आरोलिया के संयोजन में हुआ कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ महेश अहिरवार, डॉ संतोष रजक, डॉ अमित पाण्डेय, डॉ नीलम सिंह और एसबीआई के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026