बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानों ने किया प्रदर्शन, बकाया भुगतान और समय पर चुनाव की मांग की
बहराइच में मंगलवार दोपहर को कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत विकास मंच के बैनर तले जिले भर के प्रधानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाने और मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का बकाया भुगतान कार्यकाल समाप्त होने से पहले सुनिश्चित कराने की मांग की।