अरवल: अरवल जिला विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने जिला समाहरणालय पर जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया
Arwal, Arwal | May 5, 2025 अरवल जिला विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर जल्द ही जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वृद्धा, विधवा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक महीनों से प्रखंड कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन विवाद, मनरेगा और श्रम कार्ड जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।