सरधना: गांव कमरुद्दीन नगर मढ़ीयाई में लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा
सरधना नगर में आसपास क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिस के चलते गांव कमरुद्दीन नगर मढ़ियाई में एक बड़ा हादसा टल गया, जब नवाब अली के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।