कालपी: कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़े कूलर और पंखे, भीषण गर्मी में मरीज और तीमारदार बेहाल
Kalpi, Jalaun | May 21, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में गुरुवार दोपहर 2 बजे भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अस्पताल में लगे कूलर और पंखे बंद पड़े हैं, जिससे वार्ड और प्रतीक्षालयों में उमस बढ़ गई है, भीड़ अधिक होने के कारण हालात और खराब हो गए हैं, मरीजों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संतोषजनक जबाब नही मिला है।