मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 400 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये है