औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में जिला अधिकारी के आदेश पर अवैध मिट्टी खनन करने के मामले में 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्राम पंचायत जैतापुर निवासी संतोष कुमार ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि सरकारी नाली और चकरोड से गांव निवासी राधा मोहन, आभाष नारायन, कृपानारायन, राघवेंद्र, मुरली मोहन ने जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया है। सरकारी जमीन से खनन की गई लाखों रुपये कीमत की मिट्टी को भट्टा व प्लाटिंग कारोबारी को बेची गई है।