बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती
नकटिया में तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन का कहर देखने को मिला, काम कर घर लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल व्यक्ति की पहचान श्याम पुत्र बनवारी निवासी मोहनपुर थाना कैंट के रूप में हुई है।